गुलाबगंज: विदिशा: गुलाबगंज, करारिया सहित अन्य थानों में पुलिस कर्मियों का तबादला, SP ने 99 पुलिसकर्मियों की सूची जारी की
जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए और पुलिसकर्मियो के आवेदनो के अनुसार उन्हें अलग-अलग थानो मे स्थानांतरित किया गया है। शनिवार शाम 7 बजे एसपी रोहित काशवानी ने 99 पुलिस कर्मियों की सूची जारी की है, जो गुलाबगंज, विदिशा, करारिया, गंजबासोदा, कुरवाई, सिरोंज, नटेरन आदि थानों में आपस में बदले गए हैं। जारी सूची में 78 आरक्षक और 21 प्रधानारक्षक शामिल है।