औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के कैजरी गांव निवासी लापता चौकीदार के बेटे को 10 दिन बाद पुलिस ने खोजा
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कैजरी गांव निवासी लापता चौकीदार के बेटे को दिबियापुर थाना पुलिस ने 10 दिन बाद सा कुशल बरामद कर लिया है। दिव्यापुर के थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि चौकीदार द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।