औरैया: कोतवाली के महोबिया टोला निवासी युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महोबिया टोला निवासी अरविंद तिवारी पुत्र दिनेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नगर पालिका इंटर कॉलेज के समीप सामान खरीद रहा था। इस दौरान पिता एवं पुत्रों द्वारा उसकी गाली गलोज करते हुए मारपीट कर दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों से युवक को बचाया तथा घायल युवक को 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराते हुए जांच में जुट गई