औरैया: कोतवाली क्षेत्र के सत्तेश्वर तकिया निवासी विधवा महिला ने मकान पर कब्जा करने की पुलिस से की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के सत्तेश्वर तकिया निवासी सबीना पत्नी स्वर्गीय ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह गुजरात में नौकरी करने के लिए अपना मकान बंद करके चली गई थी जब वह लौट कर आई तो वहां पर दो किराएदारों द्वारा उसमें कब्जा कर लिया गया पीड़ित महिला ने बताया कि उनके समाज के एक नेता द्वारा उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई है