सिमडेगा नगर परिषद चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने शुक्रवार को 3 बजे बताया कि मतदान के दौरान 50 पुलिस अधिकारी, 250 पुलिस जवान, 75 होमगार्ड और 100 चौकीदार तैनात रहेंगे। साथ ही क्यूआरटी टीम और कंट्रोल रूम में भी पुलिस बल सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।