जगदलपुर: जिला पंचायत की स्थायी समितियों की बैठकों में लापरवाही, सीईओ ने अधिकारियों को कार्यवाही का नोटिस दिया
जिला पंचायत बस्तर में स्थायी समितियों की बैठकों को लेकर बरती जा रही उदासीनता पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने नोटिस जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में कार्य में कोताही बरतने पर सीधे अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।