जगदलपुर: नगरनार स्टील प्लांट के सामने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
बस्तर जिला कांग्रेस ने नगरनार स्टील प्लांट के सामने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगरनार स्टील के निजीकरण को रोकने,FSNL प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए 300 करोड़ के टेंडर की जांच, प्रभावित गांवों को CSR की राशि में इजाफा सहित अन्य मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।