शाजापुर: ग्राम लड़ावद में अनियंत्रित होकर पलटी पाइपों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, गंभीर रूप से घायल हुआ चालक
ग्राम लड़ावद में पाइप से भरी ट्रैक्टर ट्राली नाले पर घाटी चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर गंभीर घायल हो गया।गुरुवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रैक्टर ट्राली ग्राम लड़ावद से रिछोदा की ओर जा रहा था। तभी ग्राम लड़ावद में नाले पर घाटी चढ़ते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।