शाजापुर: ख्यात शिक्षक एवं समाजसेवी श्याम लिमये के निधन पर तिलक मंदिर मे श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
नगर के समाजसेवी के रूप में पहचान स्थापित करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम गोविंद लिमये का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया । उन्होंने अंतिम सांस अपने पुत्र के आगर स्थित निवास पर ली और वहीं उनकी अंतेष्ठी की गई। गुरुवार को तिलक मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। शहरवासियो सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।