शाजापुर: -12 एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नति प्रस्ताव का शीघ्र निराकरण करने को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने दिया DEO को ज्ञापन
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला इकाई शाजापुर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परDEO विवेक दुबे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में पदस्थ प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नति के प्रस्ताव पूर्व वर्ष से लंबित है जिनका शीघ्र निराकरण कर शिक्षकों को 12 वर्ष एवं 24 वर्ष की क्रमोन्नति दी जाए,DEO दिया भरोसा।