शाजापुर: PM मोदी ने करोड़ो रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में हुआ मुख्य समारोह
विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय मुख्य समारोह मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण शाजापुर में आयोजित किया गया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से करोड़ो रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया साथ ही साथ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी दिखाया गया।