मुज़फ्फरनगर: शादी की दावत बनी जंग का मैदान, दो पक्षों में छतों से जमकर पथराव, तीन गंभीर घायल, VIDEO वायरल
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव में शादी की दावत को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। पथराव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि थाने से एक आरोपी को छोड़ने के बाद विवाद भड़का। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस जांच में जुटी है।