अशोक नगर: अशोकनगर में सुधासागर जी महाराज के मंगल प्रवेश पर कलेक्टर और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष ने की अगवानी
अशोकनगर जैन मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज के अशोकनगर में पधारने पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय एवं मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डा. केपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा अशोकनगर में मंगल प्रवेश होने पर अगवानी कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल हुए।