नरकटिया: सिसवनिया सरेह में खाली हाइवा पलटी बड़ी दुर्घटना टली, लोगो के सहयोग से चालक को निकाला गया
सिसवनिया सरेह में बुधवार को एक खाली हाइवा बैक करने के क्रम में पलट गई। वही चालक को आस पास के लोगों ने गेट तोड़ कर निकाला। जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवा जहां पलटी वहां पर कई मजदूर काम कर रहे थे। जो भाग कर अपनी जान बचाई। हाइवा सड़क निर्माण के लिए डीबीएम लेकर आई थी,जो खाली कर वापस जाने के क्रम में पलट गई।