#औरैया
बिधूना में पुलिस मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
औरैया पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में थाना बिधूना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले में वांछित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर डहरियापुर मोड़ के पास दबिश के दौरान पुलिस और आरोपियों का आमना-सामना हुआ, जिसके बाद हुई मुठभेड़ के उपरांत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
#Auraiya #Bidhuna #UPPolice #CrimeNews #JanHunkarNews