रामगढ़: बीजवा के समीप सड़क हादसे में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Ramgarh, Alwar | Sep 8, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के बीजवा के समीप ओडेला-मानकी जॉन मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक फरमान निवासी मानकी बाइक से रामगढ़ से अपने गांव मानकी जा रहा था।