कुलपहाड़: अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में गीता व कथा वाचकों पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, भाजपा जिलाध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन कुशवाहा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बयान को पार्टी की विचारधारा के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि “राम किसी एक के नहीं, सबके हैं” और इस तरह की टिप्पणी अनुचित है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है।