सांगानेर: राजस्थान की 309 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा, मतदान 9 और 11 सितंबर को, मतगणना 14 सितंबर को होगी
राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में शहरों में चुनाव कराएगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को मतगणना होगी। वह राजस्थान के इतिहास में पहली बार सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव हो रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एक प्रदेश-एक चुनाव की घोषणा की थी।