अंबिकापुर: सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में 24 एवं 25 अगस्त को दो दिवसीय संभागस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से आए अधिकारियों ने भाग