बैतूल नगर: बैतूल में अजय सिंह गरजे: BJP में कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी, किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा
बैतूल दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 'राहुल भैया' ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का कोई खतरा नहीं है और पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर अजय सिंह ने माना कि अलग-अलग समूह हर