मोकामा: हाथीदह थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया
Mokameh, Patna | Jun 12, 2025 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को 4 बजे वांक्षित अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। बता दें कि पुलिस के द्वारा लगातार फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ इस तरफ की कार्रवाई की जा रही है जो अभियुक्त पकड़े नहीं जा रहे हैं उसे आत्मसमर्पण के लिए दबाव बनाने हेतु माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया जा रहा है।