जगाधरी: प्रकाश चौक के पास मेटल फैक्ट्री से 2 क्विंटल 50 किलोग्राम के बर्तन चोरी, मामला दर्ज
प्रकाश चौक के पास स्थित बर्तन बनाने की फैक्ट्री से वीरवार की रात को चोरों ने दो क्विंटल 50 किलोग्राम के बर्तन चोरी कर अपने साथ ले गए। सुबह जब मलिक फैक्ट्री पहुंचा तो उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।