हरसूद: नया हरसूद का पटाखा बाजार उजाड़, दो दिन बाद भी कचरे का अंबार
Harsud, Khandwa | Nov 11, 2026 नया हरसूद में खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने स्थित ग्राउंड पर लगे पटाखा बाजार को उजाड़ हुए 2 दिन हो गए हैं। किंतु नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा उक्त ग्राउंड की अभी तक सफाई नहीं करवाई गई है। जिसके कारण पटाखा बाजार उजाड़ होने के 2 दिन बाद भी ग्राउंड पर कचरे का अंबार लगा हुआ है।