बिहपुर: नवगछिया में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज
नवगछिया-कटरिया रेलखंड के बीच राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने से एसी कोच का शीशा टूट गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना 4 जून की सुबह की है। 12424 डाउन राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन से खुलने के करीब सात मिनट बाद गुजर रही थी, त