धौलपुर: निभी के ताल के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, टेंपो सवार पांच लोग गंभीर घायल
जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के निभी के ताल के समीप सोमवार दोपहर को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, वाहन में सवार यात्री केला देवी से दर्शन करके वापस अपने घर सवोरा लौट रहे थे तभी यह घटना हुई।