धौलपुर: पुरानी सब्जी मंडी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक उपवास
धौलपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर धौलपुर में आम आदमी पार्टी ने शहीद स्मारक पुरानी सब्जी मंडी पर कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक उपवास प्रारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी ने कहा कि संविधान को बचाने एवं देश का लोकतांत्रिक ढांचा बचाने के लिए वर्तमान परिस्थितियों में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।