धौलपुर: जगन तिराहा पर पर शॉर्ट सर्किट होने से शराब के ठेके में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख
धौलपुर। शहर के जगन तिराहा स्थित शराब के ठेके में देर रात को आग लग गई। विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग में दुकान में रखी शराब सहित करीब 2 लाख रुपए के समान का नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही ठेकेदार सहित स्थानीय लोगों में पानी डालकर आग पर काबू पाया। शराब ठेकेदार गणेश शिवहरे ने बताया कि रात को दुकान पर मौजूद सेल्समैन ताला लगाकर घर चले गए थे।