धौलपुर: कोतवाली थाना इलाके से ₹35 हजार की जुआ राशि के साथ 5 जुआरी गिरफ्तार
बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को कालियापाडा बाडी में से गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 35 हजार रुपये की जुआ राशि जब्त की है। थाना प्रभारी शिवलहरी ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कालियापाडा बाड़ी में जुआ हो रहा है।