नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में अनोखी ट्रेडर्स के गोदाम से हुई लाखों की चोरी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में अग्निहोत्री मार्केट स्थित अनोखी ट्रेडर्स के गोदाम से चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। गोदाम के मालिक रोहित अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार शाम वह गोदाम बंद करके अपनी दुकान चले गए थे। गुरुवार सुबह 10 बजे उनके बड़े भाई लक्ष्मी नारायण ने गोदाम का शटर और ताला टूटा हुआ पाया। सरसौल चौकी प्रभारी ने बताया कि, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।