डिंडौरी: यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दिखाई मानवीय संवेदना, बीमार वृद्ध महिला को उपचार के लिए भेजा अस्पताल
डिंडौरी यातायात पुलिस ने जोगी टिकरिया घाट में वाहन चेकिंग अभियान लगाया उसी दौरान सोमवार दोपहर 3:00 सारंगपुर पड़रिया निवासी पंचम मरावी अपनी वृद्ध मां को अस्पताल उपचार के लिए ले जा रहा था लेकिन जल्दबाजी के कारण आवश्यक दस्तावेज और हेलमेट पहनना भूल गया और चेकिंग पॉइंट के पहले कार्यवाही के डर से रुक गया। यातायात पुलिस ASI ने घटना को लेकर मानवीय संवेदना दिखाई।