🌅🙏 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अरवल जिले में तैयारियाँ जोरों पर!
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयारियाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
✨ छठ घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वागत द्वार, होर्डिंग्स एवं फ्लेक्स का अधिष्ठापन तथा घाटों तक पहुँचने वाले मार्गों की साफ-सफाई एवं मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
🌸 वहीं, छठ महापर्व को लेकर बाजारों में भी उत्साह का माहौल है। फल, फूल, सूप, दौरा एवं अन्य पूजन सामग्री से जुड़े व्यवसायी भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
🙏 जिला प्रशासन, अरवल छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
आस्था का महापर्व, स्वच्छता और सुरक्षा का संकल्प! 🌞
#छठ_महापर्व #छठ_पूजा_2026 #जिला_प्रशासन_अरवल #ChhathPuja #Arwal #स्वच्छता #सुरक्षित_छठ
Arwal, Bihar | Nov 12, 2026