पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस नेता ने एनडीए को बताया जोड़-तोड़ गठबंधन
सदाकत आश्रम में मंगलवार दोपहर 3:55 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता ने सीट शेयरिंग को लेकर NDA गठबंधन में चल रही खींचतान को देखते हुए, एनडीए को जोड़-तोड़ माथा फोड़ गठबंधन बताया। मौके पर उन्होंने एनडीए के घटक दल के नेताओं को लेकर यह भी कहा कि यह लोग चुनाव नहीं बल्कि सत्ता की भूख के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं।