पटना ग्रामीण: पटना साहिब से टिकट कटने पर नंदकिशोर यादव बोले- पार्टी के फैसले का सम्मान करता हूँ
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा सीट से टिकट कटने पर मंगलवार की शाम 4 बजे प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूँ, पार्टी से कोई शिकायत नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने जिस नए उम्मीदवार पर भरोसा जताया है, वह नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।