पटना ग्रामीण: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन, दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में दिलाई सदस्यता
लोक गायिका मैथिली ठाकुर आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। मंगलवार शाम 5:12 पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस मौके पर राजद के विधायक भरत बिंद ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।