पटना ग्रामीण: CM हाउस से धक्का मिलने के बाद प्रमोद मंडल ने जताई नाराजगी, कहा- ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी ने JDU को बर्बाद किया
बेलहर विधानसभा के भावी प्रत्याशी और लव-कुश समाज के नेता प्रमोद मंडल मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सीएम नीतीश से मिलने CM आवास जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें CM हाउस से बाहर धक्का देकर निकाला गया। नाराज प्रमोद मंडल ने मीडिया से कहा कि आज पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं रह गया है। उन्होंने कहा ललन सिंह,संजय झा और विजय चौधरी ने JDU को बर्बाद कर दिया।