दतिया नगर: दतिया में MPPSC की परीक्षा 05 केन्द्रों पर शुरू, एग्जाम सेंटर में लगी लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के पहले सत्र की परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे दतिया के 05 परीक्षा केंद्रों पट शांतिपूर्ण ढंग से शुरू की गई। परीक्षा दो सत्रों में होनी है। जिसमें पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक चलेगा। परीक्षा ओएमआर पद्धति से कराई जा रही है।