पाली: अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पाली सर्किल पर अर्दली रूम की बैठक में संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Pali, Lalitpur | May 23, 2026 अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह ने शुक्रवार शाम के समय पाली सर्किल पर अर्दली रूम की बैठक कर लंबित विवेचना की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निष्पक्ष एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।