भंडरा: भंडरा नगड़ी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
भंडरा थाना क्षेत्र के तेतरपोका गांव निवासी 18 वर्षीय अरमान अंसारी, पिता जफरान अंसारी, शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बाइक से आकाशी जा रहे थे। इसी दौरान नगड़ी गांव के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरमान अंसारी आकाशी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।