🔴 कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को मधेपुरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मैराथन दौड़ से पूर्व पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैराथन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ‘गूँज’ छात्रों और युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि देश के दिग्गज नेता राहुल गांधी आज युवाओं के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को बिना किसी राग-द्वेष और भेदभाव के खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।
मैराथन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया गया।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 22, 2026