जालोर में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, 6 माह के बेटे को पेड़ के नीचे छोड़ा : जालोर में रविवार को 33 वर्षीय भावना पत्नी डूंगाराम मेघवाल ने बागरा-जागनाथ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला 6 माह के बेटे आर्यन को नीम के पेड़ की छांव में बैठाकर ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौ#त हो गई। परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले पति ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी उसने भाई को फोन पर दी थी। रविवार सुबह महिला बेटे को अस्पताल में दवा दिलाने की बात कहकर घर से निकली थी, दोपहर करीब 12:15 बजे घटना हुई। रोते हुए बच्चे को लोगों ने संभाला; पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
Jalor, Jalor | Sep 20, 2026