रन्नौद: इंदार गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, मायके वालों ने जहर खिलाने का आरोप लगाया
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के इंदार गांव में दहेज प्रताड़ना की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां 28 वर्षीय विवाहिता की मौत जहर खाने से हो गई। मायका पक्ष का आरोप है।कि ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। शनिवार की दोपहर 3 बजे के लगभग मायके पक्ष के लोग शव लेकर इंदार थाना पहुंचे।