कोलगवां के बिरला कॉलोनी में दबंग ने युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला, पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया, रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां थाना के बिरला कॉलोनी में विशाल चौधरी मंदिर के पास बैठकर मोबाइल चला रहा था । रंजिश रखने वाला मोहल्ले का दबंग राजेंद्र दहिया आया और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया । लहूलुहान विशाल कोलगवां थाने पहुंचा और दबंग राजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । रविवार की दोपहर 2 बजे पुलिस ने घायल विशाल का मेडिकल कराया और हमलावर की तलाश में जुट गई है ।