NMPB के सारे सवालों के जवाब बन कर तैयार : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार।
राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) के द्वारा जो 37 प्रश्न जोगिंदर नगर क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) की कार्यप्रणाली पर उठाए थे उन सवालों के जवाब हालाँकि इस संस्थान ने पहले जमा करवाए थे परन्तु फंडिंग प्रदान करने वाला केंद्रीय कार्यालय उन जवाबों से संतुष्ट नहीं था जिस वजह से यह विवाद और ज्यादा गहराया और संशय की स्थिति उत्पन्न होने पर इस संस्थान को यहाँ से स्थानांत्रित करने का प्रस्ताव हुआ l मगर RCFC बचाओ संघर्ष समिति की मध्यस्थता के बाद चीजें स्पष्ट हुई हैं और जो कुछ गलतियां और कुछ गलतफहमीयाँ थी उनके दूर होने का मार्ग खुलना चालू हुआ है l यह सब जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि जल्दी ही सारे सवालों के जवाब साक्ष्य सहित राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड भारत सरकार में जमा करवाए जाएंगे l और जल्द ही संघर्ष समिति केंद्रीय आयुष मंत्री से मुलाकात करके सारी चीजें सुलझा लेगी l हीं क्रमिक अनशन पर 32वें दिन गुरु शरण परमार, अजय ठाकुर, विशाल शर्मा व दमनदीप सिंह बैठे l इस मौके पर नगर परिषद जोगिंदर नगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया, माणित सूद, अजय बावा, सुनील कुमार सोनू, विजय भाटिया, अवस्थी व संघर्ष समिति के सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर आदि मौजूद रहे l
Jogindarnagar, Mandi | Sep 20, 2026