गुमला: थाना रोड पर पीपल की सूखी डाली टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे राहगीर
Gumla, Gumla | Aug 21, 2026 गुमला थाना के सामने शुक्रवार की दोपहर पीपल के पेड़ की एक सूखी डाली अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई। डाली गिरने के दौरान सड़क से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि घटना में किसी राहगीर के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन अचानक डाली गिरने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना रोड में कई पीपल की डालियां सूखी हुई है।