बांका: बांका में डीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई: 11 गैस एजेंसियों व 68 स्थानों पर सघन छापेमारी
Banka, Banka | Apr 7, 2026 बांका डीएम नवदीप शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी एवं सघन छापामारी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिले के 11 गैस एजेंसियों एवं 68 महत्वपूर्ण स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जहां-जहां भी कमियां पाई गईं।