बेगूसराय: DRDA सभागार में आवास योजना से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
डीआरडीए सभागार में गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में आवास विभिन्न परिवारों को आवास प्लस में सर्वे के तहत नाम जोड़ने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए सर्वे का काम 31 मार्च तक किया जाएगा.