धर्मपुर चौक पर अतिक्रमण करने का लगा आरोप! कहां है डीटीपी अधिकारी आर एस भाट?
डीटीपी अधिकारी आर एस भाट की नजर में क्या यह अतिक्रमण नहीं ?
बिल्डर के टैंकर, ट्रक और JCB से घिरा चौक, डस्ट-रोड़ी ने भी बढ़ाई रोड से निकलने वाली जनता की परेशानी
धर्मपुर चौक पर सड़क किनारे बिल्डर के टैंकर, ट्रक और JCB खड़े होने के साथ-साथ डस्ट और रोड़ी रखे जाने से अतिक्रमण की स्थिति दिखाई दे रही है। सड़क के हिस्से में निर्माण सामग्री फैलने और भारी वाहनों के खड़े रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर यदि इस तरह भारी वाहन और निर्माण सामग्री सड़क के आसपास मौजूद रहें, तो ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है।
अब सवाल यह है कि सार्वजनिक सड़क और चौक पर इस तरह निर्माण सामग्री और भारी वाहन खड़े करने की अनुमति किसकी है?
क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी है?
और अगर यह अतिक्रमण है, तो कार्रवाई कब होगी?
धर्मपुर चौक पर सड़क किसकी जिम्मेदारी?
बिल्डर की मनमानी या विभाग की अनदेखी?