सिराथू: कोखराज थाना क्षेत्र के जलाल पुर टेंगाई गांव के बाहर जामुन के पेड़ से गिरकर जख्मी हुए युवक की हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर टेंगाई गांव का सुमित (22) खेती के काम में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार की सुबह गांव के बाहर लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। इस दौरान डाल टूटने से नीचे गिरकर घायल हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को परिजनोंने जिला 'अस्पताल में भर्ती कराया था। वही एसआरएन अस्पताल में रविवार सुबह उसकी 10 बजे मौत हो गई ।