कर्वी: चित्रकूट के पुरानी बाजार स्थित काली देवी मंदिर के सामने चोरों ने एक घर में की लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कर्वी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार, काली देवी मंदिर के सामने का आज का है.जहां घर के सब लोग कल्पवास पर प्रयागराज गए हुए थे .तभी जब घर के सभी लोग आज सुबह वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था.और चोरों ने सुना घर पाकर लाखों की नकदी जेवरात चोरी कर लिए है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।