आज दिनांक 18.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नोखा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नोखा में आवासित छात्राओं के पठन-पाठन एवं खानपान की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने किचन का निरीक्षण कर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु व्यापक दिशा निर्देश दिया। आवासित छात्राओं को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में पौष्टिक भोजन एवं हाइजीन का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में आवासित छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए उनके पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली तथा विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं की शैक्षणिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
#IPRD
#DistrictAdministration
#GoodGovernance
#PublicService
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar